होम / Sunil Kanugolu: कनार्टक चुनाव में जीत के बाद अब मध्यप्रदेश में जीत की रणनीति बनाएगें सुनील कानुगोलू

Sunil Kanugolu: कनार्टक चुनाव में जीत के बाद अब मध्यप्रदेश में जीत की रणनीति बनाएगें सुनील कानुगोलू

• LAST UPDATED : May 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Sunil Kanugolu: कनार्टक चुनाव में कांग्रेस का जादू पूरे देश के लोगों ने देख लिया। अब अगले छह महिनों में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए कांग्रेस तैयारी में लग गई है। कनार्टक चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद अब स्ट्रेटेजिक एक्सपर्ट सुनील कानुगोलू (Sunil Kanugolu) मध्यप्रदेश की स्ट्रेटेजि बनाने में लग गए हैं।

  • कनार्टक चुनाव में हिट रहा स्ट्रेटेजि
  • उत्तर प्रदेश में दिलाई थी भाजपा को जीत

कांग्रेस नेताओं के साथ नजर आएगें सुनील

बता दें कि अब चुनाव की तैयारी के लिए हर पार्टी अपने अपने एक्सपर्टस नियुक्त करते हैं। ये एक्सपर्ट जनता की आकांक्षाओं को समझते हुए पार्टी के लिए स्ट्रेटेजि बनातें हैं। सुनील कानुगोलू से पहले चुनावी रणनीतिकार  के पद पर कांग्रेस की ओर से प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बैठे थें। मध्य प्रदेश में कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के साथ सुनील चुनाव की तैयारी में नजर आएगें। बता दें कि चुनावी रणनीतिकार सुनील के लिए कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के घर को बार रुम में तबदील किया गया है। सुनील भोपाल से ही चुनाव की रणनीति बनाएंगे।

कौन हैं सुनील

सुनील कानुगोलू तमिलाडु के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी प्राथमिक पढ़ाई चेन्नई से की है। इसके बाद इन्होंने अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग से की है। सुनील 2009 में अमेरिका से भारत वापस आएं थें। जिसके बाद उन्होंने फाइनेंस में एमएस और एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। जिसके बाद सुनील स्ट्रैटेजिस्ट के रुप में राजनीतिक पार्टीयों के लिए काम करने लगें।

योगी आदित्यनाथ को भी जीत दिलवा चुके हैं सुनील

सुनील कानुगोलू ने साल 2014 में प्रशांत किशोर की कंपनी ज्वाइन किया था। जिसके बाद प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के लिए काम करना बंद कर दिया। लेकिन सुनील और उनके टीम के लोगों ने मोदी का हाथ थामें रखा। जिसके बाद सुनील की टीम ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। इनके टीम ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद पर बीठा दिया।  

Also Read: कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा शिवराज सिंह मुख्यमंत्री नहीं बल्कि शिलान्यास मंत्री हैं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox