India News (इंडिया न्यूज़), MP News, भोपाल: मध्य प्रदेश के खरगोन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगंदर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के टेंट और सामान आसमान में उड़ते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शादी के टेंट और सामान को उड़ते देखकर ऐसा लग रहा है। जैसे पक्षियों का झुंड मंडरा रहा हो। जानकारी मिली है कि वायरल वीडियो खरगोन के झिरन्य विकासखंड के पुतला गांव का है। जहां एक शादी समारोह चल रहा था। अचानक बवंडर के आते ही बाराती घबरा गए और भोजन किए बिना ही दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गए।
जानकारी मिली है कि इससे पहले भी इस गांव में ऐसा बवंडर आ चुका है। लेकिन इस बार इस बवंडर में टेंट और शादी का सामान हवा में उड़ गया। बवंडर ने शादी समारोह में तबाही मचा कर रख दी।
दूल्हा बिशन मांडवी से बारात लेकर सुभान की बेटी से शादी करने आया था। रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की रस्में हो रही थीं। अचानक से शादी समारोह में कोहराम मच गया। इसके बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई, शादी का टेंट और शादी का सामान सैकड़ों फीट हवा में उड़ने लगा, लोग दहशत में आ गए।
Also Read: दुबले-पतले बदन के चक्कर में महिला गंवा बैठी जान! वजन घटाने की सर्जरी के दौरान मौत
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…