होम / ये क्या, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नज़र आए गिने-चुने नेता, कांग्रेस पार्टी के अंदर साफ दिखी गुटबाजी

ये क्या, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नज़र आए गिने-चुने नेता, कांग्रेस पार्टी के अंदर साफ दिखी गुटबाजी

• LAST UPDATED : January 30, 2023

बुरहानपुर। The factionalism was clearly visible inside the Congress party: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कांग्रेस को सालों बाद गांधी जी की याद आई। कांग्रेस के नए अध्यक्ष गांधी चौक पहुंचे और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कांग्रेस के नए अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में झंडा वंदन, शहर के पूर्व पदाधिकारी व पार्षद नदारद रहे।

जिसके चलते कांग्रेस में अब गुटबाजी साफ नज़र आ रही है। जो कांग्रेस की असफलता का एक बहुत बड़ा कारण है।

कांग्रेसियों में दिखी गुटबाजी

बुरहानपुर जिले में कांग्रेस की हार का एक अहम कारण जिले में गुटबाजी है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण एक बार फिर गांधी चौक में गांधीजी की पुण्यतिथि मनाने पहुंचे कांग्रेसियों के बीच देखने को मिला। यहां नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक, पूर्व विधायक हमीद काजी के साथ गिने-चुने कांग्रेसी नज़र आए।

कुछ कांग्रेसी पूरे कार्यक्रम में नदारद रहे

जहां पूर्व में पदों पर आसीन और वर्तमान में अजय रघुवंशी सहित प्रदेश महासचिव पद पर आसीन कांग्रेसी पूरे कार्यक्रम से नदारद रहे। वहीं अधिकांश कांग्रेसी पार्षद भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। गौरतलब है, कि यह कैसा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कांग्रेस का चल रहा है ?

यह भी पढ़ें : हफ्ता नहीं देने पर काटी थी व्यापारी की उंगलीयां, फिर अपराधी के घर बरसा प्रशासन का बुलडोजर

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox