MP Assembly Election: मध्य्प्रदेश में चुनाव से पहले हर दल अपना दमखम दिखाने में लगा हुआ है। अगर बात करें सत्ताधारी दल BJP की तो वो एक तरफ विकास यात्रा निकाल रही है, तो दूसरी तरफ चुनाव से पहले बीजेपी ने कुछ फीडबैक लिया जिसे लेकर बीजेपी की परेशानी बढ़ने जा रही है क्योंकि फीडबैक संतोषजनक नहीं है।
शिवराज सरकार के कई मंत्रियों की जमीनी स्थिति बेहतर नहीं है। जिसका खुलासा भाजपा की विकास यात्राओं के दौरान हुआ है। जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रियों को अपनी स्थिति सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपनी जमीनी स्थिति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा गया है क्योंकि इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को जो फीडबैक मिल रहा है वह हैरान करने वाला है। क्योंकि विकास यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान भी जो जमीनी फीडबैक आया है वह संतोषजनक नहीं है। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए विकास यात्राओं को लेकर समीक्षा बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। अब तक प्राप्त प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मुख्यमंत्री कई मंत्रियों को जमीनी फीडबैक और कितनी सीटों में सुधार की सलाह दे चुके हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो इस पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। शिवराज सरकार के कैबिनेट पर नजर डालें तो फिलहाल कुल मंत्रियों की संख्या 30 है। इनमें से 23 कैबिनेट और सात राज्य मंत्री हैं। चार पद भी खाली हैं। संभावना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
ये भी पढ़े : Mahakaleshwar: उज्जैन में भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक और भस्मारती पूजन, दूल्हे स्वरूप में दर्शन
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…