होम / मध्य प्रदेश में हैवानियत की हदें पार! परिवार के लोगों ने गैंगरेप कर महिला के गुप्तअंगो में डंडा डाला

मध्य प्रदेश में हैवानियत की हदें पार! परिवार के लोगों ने गैंगरेप कर महिला के गुप्तअंगो में डंडा डाला

• LAST UPDATED : May 31, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sidhi Gang Rape, सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां घर से बाहर शौच करने गई एक महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने महिला के मुंह में मिट्टी भर दी। उन हैवानों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उन्होंने महिला के गुप्तअंगो में डंडा डाल दिया।  इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपने घर से सुबह शौच के लिए निकली थी। तब दो युवक पहले से ही उस पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही युवकों ने महिला को अकेला देखा। उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप कर मुंह में मिट्टी डाली। इसके बाद उसके गुप्तांगों में डंडा डाल दिया और महिला के सीने पर एक पत्थर भी पटका।

दोनों आरोपी महिला के परिवार के थे

जब महिला ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी महिला को छोड़कर भाग गए। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी उसी के परिवार के हैं। महिला का उनसे पुराना विवाद हुआ था। इसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला घरेलू विवाद का है। फिलहाल इसमें वास्तविकता क्या है। यह तो पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Also Read: दुबले-पतले बदन के चक्कर में महिला गंवा बैठी जान! वजन घटाने की सर्जरी के दौरान मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox