होम / इंदौर में नए अन्नपूर्णा मंदिर का शुक्रवार को होगा लोकार्पण

इंदौर में नए अन्नपूर्णा मंदिर का शुक्रवार को होगा लोकार्पण

• LAST UPDATED : February 2, 2023

इंदौर। Inauguration of new Annapurna temple: मध्यप्रदेश के इंदौर में संगमरमर से तराश के माता अन्नपूणर्ण मंदिर बन चुका है। जिस पर 20 करोड़ रूपये का खर्चा आया है। मंदिर के निर्माण में तीन साल का समय लगा है।

बता दें कि इस मंदिर का लोकार्पण 3 फरवरी को यानी कल किया जायेगा। आज इस मंदिर में स्थापित की गई मुर्ति का स्नान 108 कलशों से किया गया है।

3 फरवरी को होगा मंदिर का लोकार्पण

3 फरवरी को शिखर पर कलश प्रतिष्ठा, मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसके बाद शाम 4 बजे मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। यह मंदिर शहर के धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है।

नए मंदिर का निर्माण 6600 वर्गफीट में हुआ है

नए मंदिर का निर्माण 6600 वर्गफीट में किया गया है। पुराने मंदिर में स्थापित मां अन्नपूर्णा, कालका और सरस्वती की मूतियों को नए मंदिर में स्थापना की जाएगी। नए मंदिर की लंबाई 108 फीट और चौड़ाई 54 फीट है। मुख्य कलश की ऊंचाई 81 फीट है। जानकारी मिली है, कि नया मंदिर सफेद मकराना संगमरमर से बनाया है। साथ ही कई मूर्तियां व दीवारों पर भी चित्र उक्केरे गए है।

तीन साल पहले किया गया था भूमिपूजन

नए मंदिर का भूमिपूजन तीन साल पहले 29 जनवरी कोकि या गया था। परंतु कोरोना काल के चलते लॉकडाउन में मंदिर का निर्माण कार्य रूक गया। छह महिने तक काम बंद रहा, लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद निर्माण कार्य पूरा किया गया, और मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो गया।

यह भी पढ़ेंबीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा दिया विवादित बयान

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox