होम / सामने आई प्रिसिंपल की ‘शर्मनाक’ हरकत, ‘अकेले में बुलाकर’ छात्रओँ से करता था ‘अश्लीलीता’!

सामने आई प्रिसिंपल की ‘शर्मनाक’ हरकत, ‘अकेले में बुलाकर’ छात्रओँ से करता था ‘अश्लीलीता’!

• LAST UPDATED : April 13, 2023

MP Crime: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक खबर सामने आ रही है। जहां पन्ना जिले के स्कूल में प्रिंसिपल पर दो छात्राओं ने उनके साथ अशलील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।

जिसके चलते प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रिंसिपल हमें गलत तरिके से छुते है

मामला पन्ना जिला मुख्यालय से सौ किलोमीटर दूर शाहनगर में स्थित स्कूल का है। जहां प्रिंसिपल पर 12वीं मे पढ़ने वालीं दो छात्राओं ने आरोप लगाए। बता दें कि अनुसूचित जाति की इन दोनों छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह राजपूत उन्हें गलत तरीके से छूते हैं।

अकेले में बुलाकर करते थे अश्लील हरकत

दोनों छात्राओं ने बताया कि स्कूल में एनुअल फंक्शन था। सभी लोग जा रहे थे। तब प्रिंसिपल ने हमें घर जाने से रोका। फिर अकेले में गलत तरीके से छुआ। वह अकेले में कमरे में भी कई बार बुला चुके हैं। जबरदस्ती हाथ पकड़ते हैं। कमर पर हाथ रखते हैं।

फेल होनो के डर से नहीं की थी शिकायत

छात्राओं ने बताया कि फेल हो जाने के डर से उन्होंने प्रिंसिपल की शिकायत नहीं की थी। हमें डर था कि कहीं एग्जाम में हमें फेल नहीं कर दिया जाए। इसलिए पहले शिकायत नहीं की थी। अब एग्जाम हो गए हैं इसलिए हम चाहते हैं कि प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। जो हमारे साथ हुआ। अब वह दूसरी लड़कियों के साथ नहीं होना चाहिए।

महिला टीचरों को खिलाते थे केक

यह पहली बार नहीं है। जब प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह राजपूत विवादों में घिरे हो।  उन पर वित्तीय आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा इससे पहले स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान प्रिंसिपल का छात्रों के साथ डांस करते हुए और महिलाओं टीचरों को अपने हाथ से केक खिलाते हुए एक वायरल वीडियो में नजर आए थे।

ये भी पढ़े : 2023 का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे नरोत्तम मिश्रा? आज आएगा SC का फैसला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox