होम / वाहन को धक्‍का लगा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा,सड़क पर बिखरेशरीर के अवशेष

वाहन को धक्‍का लगा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा,सड़क पर बिखरेशरीर के अवशेष

• LAST UPDATED : January 27, 2023

बड़वानी। Road Accident: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले मेंसे एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां वाहन में धक्‍का लगा रहे कुछ लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्‍हें कुचल डाला

इस खौफनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुई है।

तीन लोगों ने तोड़ दम

बताया जाता है, कि एक लोडिंग वाहन में करीब नौ लोग सवार थें। जिसके चलते राजमार्ग पर वाहन अचानक बंद होने से ये लोग वाहन में धक्‍का लगाने लगे।  तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्‍हें कुचल डाला। जिसके चलते मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहन है, कि हादसा इतना भीषण था कि टक्‍कर के बाद मौके पर ही मृत लोगों के शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर गए थे। घटना रात की है, जिसके चलते बचाव कार्य में भी लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। हादसे में मृतकों और घायल लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए पास के अस्‍पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व पार्षद ने पत्नी और बच्चों सहित खाया ज़हर, मरने से पहले फेसबुक पर डाली पोस्ट

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox