होम / युवक ने पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, घर में दफनाए शव

युवक ने पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, घर में दफनाए शव

• LAST UPDATED : January 23, 2023

रतलाम। The young man cut his wife and children with an axe: मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना मध्य प्रदेश के रतलाम के दीदीनगर इलाके की है।

घटना के बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की पत्नी और बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

हत्या कर घर में दफनाया

मध्य प्रदेश के रतलाम से एक युवक की हैवानियत की कहानी सामने आई है। जिसके चलते युवक ने पहले अपनी पत्नी व बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा और फिर उन्हें दफना दिया। दिलचस्प बात यह रही कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद उनके शवों को घर में ही दफना दिया।

निजी कारणों के चलते की हत्या

मामला तब सामने आया जब पुलिस में महिला और उसके बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला कि पति ने ही पत्नी और बच्चों की हत्या की है। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी ने निजी कारणों से अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है।

आरोपी ने सहयोगी संग वारदात को दिया अजांम

हत्यारे आरोपी की पहचान 33 वर्षीय अभिषेक तिवारी के रूप में हुई है। जो रेलवे में गैंगमैन का काम करता है। जानकारी मिली है आरोपी ने दर्दनाक हत्या अकेले नहीं की है बल्कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। जिससे पुलिस ने आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : MP Nagar Nikay Chunav 2023: एमपी के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम आज

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox