India News(इंडिया न्यूज) MP, Transfer In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 37 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। जिसमें 4 जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पन्ना कलेक्टर हरजीत सिंह को हटाकर भोपाल में अपर सचिव पदस्थ किया गया है।
सिंगरौली कलेक्टर अरुण कुमार परमार को भी भोपाल बुलाया गया है। इसके अलावा गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बेस को प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम के पद पर भोपाल ट्रांसफर किया गया है। चन्द्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है।
कृषि विभाग में पदस्थ उप सचिव तरूण भटनागर को शहडोल कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह राजस्व मंडल के सचिव सुरेश कुमार को कलेक्टर पन्ना और सत्येन्द्र सिंह को कलेक्टर गुना बनाया गया है। भोपाल में पदस्थ बीएस जामोद को शहडोल कमिश्नर बनाकर भेजा गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकेश चंद्र गुप्ता को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। संजय कुमार शुक्ला को महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक कुमार पोरवाल को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह डॉ नवनीत मोहन कोठारी को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। पी नरहरि को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी मिली है। नई जिम्मेदारी के तौर पर धनंजय सिंह भदोरिया को मंडी बोर्ड का एमडी बनाया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर भोपाल अंकित धाकरे को सामाजिक न्याय विभाग का उप सचिव बनाया गया है। भोपाल अपर कलेक्टर हरेंद्र नारायण को नगर निगम भोपाल में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आकाश सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन की जिम्मेदारी मिली है। भोपाल में पदस्थ काजल जलवा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी की कमान सौंपी गई है।
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार को अपर कलेक्टर नगरीय प्रशासन भोपाल की जिम्मेदारी मिली है। जिला पंचायत बड़वानी सीईओ जगदीश कुमार गोन को भिंड जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। भोपाल में पदस्थ हिमांशु चंद्र को अपर कलेक्टर भोपाल बनाया गया है। हर्षल पंचोली को अपर कलेक्टर भोपाल बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अपर आयुक्त शिवम वर्मा को आयुक्त निगम इंदौर के पद पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें :