होम / भोपाल की आर्टिस्ट की अद्भुत कला, 12 भाषाओं को एक साथ पिरोकर कैनवास पर उकेर तिरंगा

भोपाल की आर्टिस्ट की अद्भुत कला, 12 भाषाओं को एक साथ पिरोकर कैनवास पर उकेर तिरंगा

• LAST UPDATED : January 26, 2023

भोपाल। Amazing art of artist of Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी में रहने वाली एक आर्टिस्ट ने अपनी कला का ऐसा कमाल दिखाया जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस आर्टिस्ट ने अपने हुनर से देश भक्ति को प्रकट करते हुए विभिन्न भाषाओं को मिलाकर कैनवस पर तिरंगे को उकेरा।

आर्टिस्ट ने  देश में बोली जाने वाली 12 भाषाओं में ‘जय हिंद’ लिखा है। अलग-अलग भाषाओं के जानकारों की मदद से तिरंगा तैयार किया है।

12 भाषाओं से बनाया तिरंगा

भोपाल की आर्टिस्ट नवाब जहां बेगम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की 12 भाषाओं को कैनवस पर एक साथ पिरोकर तिरंगे का रंग दिया है। नवाब ने बताया कि जब भारत देश की हमारा देश विविधताओं के लिए जाना जाता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने पेंटिंग कैलीग्राफी आर्ट के साथ तैयार की इसमें हमारे देश में बोली जाने वाली 12 भाषाओं का इस्तेमाल कर जय हिंद लिखा है।

इन भाषाओं का किया प्रयोग

नवाब जहां ने बताया कि इस पेंटिंग को तैयार करने में करीब महीने भर का समय लग गया क्योंकि अलग-अलग भाषाओं के जानकारों की मदद से मैंने से तैयार किया है इस पेंटिंग में अंग्रेजी कक्कड़ उड़िया पंजाबी बंगाली गुजराती मलयालम तेलुगू और तमिल शामिल है।

ट्राइबल आर्ट से भी बना चुकी तिरंगा

नवाब जहां ने बताया कि मैंने एक मध्य प्रदेश की ही ट्राइबल आर्ट मांडना से एक तिरंगा बनाया था। यह आर्ट वर्क एक प्रकार का तिरंगे जैसा दिखने वाला चक्र है। इन सब आर्ट वर्क को तैयार करने में करीब 6 महीने से अधिक का समय लगा था।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 4 लोगों को पद्मश्री अवार्ड, 3 आर्ट और 1 मेडिकल छेत्र से हैं संबंधित

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox