बैतूल।Truck loaded with rebar overturned on Betul-Khandwa road: मध्यप्रदेश के बैतूल–खंडवा–आशापुर मार्ग से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते लेड़दा घाट में लोहे के सरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक गुरुवार शाम को रायपुर से खरगोन लोहे के सरिया लेकर जा रहा था।
ट्रक अनियंत्रित होकर घाट में पलट गया। इससे चालक रियाज और सादिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सादिक की पत्नी आमरीन सहित बच्चे कादिर, रिजवान और आबदा को चोट आई हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी मिली है कि सादिक अपने ससुराल से पत्नी और बच्चों को ट्रक में बिठा कर घर ज रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक में दबे एक मृतक का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बैतूल-खंडवा-आशापुर मार्ग पर आयदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। यहां पर सुधार कार्य करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। पर इस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता।
यह भी पढ़ें: युवक ने पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, घर में दफनाए शव
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…