प्रदेश की बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश के दो IAS अफसर दिल्ली में होंगे सम्मानित, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे पुरस्कृत

India News (इंडिया न्यूज़),MP News, बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के लिए आज बहुत गौरव का समय है क्योंकि मध्यप्रदेश के दो IAS अफसर आज अपने कुछ अच्छे कृत्यों के चलते दिल्ली में सम्मानित होंगे। आज सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीनियर आईएएस अनुराग जैन और भव्या मित्तल को पुरस्कार दिया जाएगा। बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल को जल जीवन मिशन में बेहतर कार्य करने पर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

  • MP के दो IAS अफसर दिल्ली में होंगे सम्मानित
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुराग जैन और भव्या मित्तल होंगे पुरस्कृत
  • प्रधानमंत्री मोदी करेंगे पुरस्कृत

केंद्र में प्रतिनियुक्त पर पदस्थ अनुराग जैन कोविड-19 वैक्सीन एवं पीएम गति शक्ति में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दोनों आईएएस अधिकारियों को बधाई दी।

बुरहानपुर को मिलेगा अवॉर्ड

दरअसल, केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत बुरहानपुर जिले में बेहतर काम हुआ है। यह देश का पहला जिला बना, जहां हर घर में नल के जरिए पेयजल पहुंचाया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने निरीक्षण भी किया था। राज्य की रिपोर्ट के आधार पर 12 जिलों में निरीक्षण के बाद केंद्रीय रिपोर्ट में बुरहानपुर को पहला स्थान दिया।

पीएम करेंगे अनुराग जैन को सम्मानित


सीनियर आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम अवार्ड फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित करेंगे। दरअसल अनुराग ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर बेहतर काम किया है। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए कई स्तर पर नवाचार की प्लानिंग भी की थी। साथ ही पीएम गति शक्ति प्रोजेक्ट में भी जैन ने अच्छा काम किया। बताया जा रहा है कि जैन भी कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

ये भी पढ़ेंं: दिग्विजय सिंह का छलका दर्द, बोले- ‘हमारा संगठन कमजोर!

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago