India News (इंडिया न्यूज़), Ujjain Family Suicide: उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जानकी नगर में रहने वाले मनोज ने अपने परिवार के साथ खुदकुशी कर ली। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक इसके कारण का पता नहीं चल पाया है। एक ही परिवार के चार लोगों की जान जाने से इलाके में डर का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन के गढ़ कालिका इलाके का रहने वाला मनोज फूल-प्रसाद और खिलौने बेचने का काम करता था। तभी उसका दोस्त गोलू उसके घर पहुंचा। बहुत देर दरवाजा खुलवाने के बाद भी जब मनोज दरवाजा नहीं खोला तब पुलिस ने इस बात की जानकारी आसपास में रह रहे लोगों को दी। जिसके बाद दरावाज तोड़ा गया। दरवाजा खुलते हीं वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। घर के अंदर मनोज और उसके पूरे परिवार के लोगों की लाश पड़ी थी।
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि मनोज फूल और प्रसाद की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वो तीन महीने पहले हीं गढ़ कालिका इलाके में शिफ्ट हुए थें। हालांकि ख़बर यह भी है कि मनोज और उसकी पत्नी ममता का पहले ही तलाक हो चुका है। जिसके बाद भी वो एक साथ रहते थें। पुलिस ने बताया कि लाशों को देखने से यह प्रतित होता है कि मनोज ने पहले परिवार के तीन सदस्यों को जहर दे दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…