घर सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। जहां हर लड़की बिना किसी डर भय के रहती है और बाप हर लड़की का रक्षक होता है लेकिन क्या हो जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और आप अपने ही घर आप सुरक्षित ना रहें। ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है।
जहां बेटे की चाहत में पिता ने पत्नी को पीटा और नाबालिग बेटी के साथ की छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
नाबलिका का पिता है छेड़छाड़ करने वाला
बता दे मामला उज्जैन के थाना नागझिरी का है। जंहा से नाबलिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शर्मनाक बात तो यह है की छेड़छाड़ करने वाला नाबलिका का पिता ही है। आरोपी की पत्नी और पीड़ित बेटी गुरुवार शाम को थाना नागझिरी पहुंची और प्रकरण दर्ज करवाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में दर्ज किया केस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पीडिता की माँ ने बताया की उनका पति शादी के बाद से आए दिन मारपीट करता था। आरोपी की तीन बेटी है जबकि वह बेटे की चाहत में मारपीट करता था। यही कारण है की उसने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। बता दे आरोपी धार जिले का रहने वाला है जो की अभी फरार है।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…