Ujjain: अपनी चमड़ी से बनाई थी मां के लिए चप्पल, अब शिवलिंग पर खून से किया अभिषेक

India News MP (इंडिया न्यूज), Ujjain: उज्जैन में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक भक्त ने शिवलिंग पर अपने खून से अभिषेक किया। रौनक गुर्जर नाम के इस व्यक्ति ने बिलकेश्वर महादेव मंदिर में 21 पंडितों मौजूदगी में यह काम किया। मंत्रोच्चार के बीच, रौनक के हाथ से नीडल चुभोकर खून निकाला गया और शिवलिंग पर चढ़ाया गया।

चमड़ी से मां के लिए चप्पल

यह वही व्यक्ति है जिसने कुछ समय पहले अपनी जांघ की चमड़ी से अपनी मां के लिए चरण पादुकाएं बनवाई थीं। रौनक ने इस बार शिवलिंग पर खून से अभिषेक करने की बात पर कहा था कि रावण ने भी अपने सिर काटकर भगवान शिव को समर्पित किए थे।

हालांकि, महाकाल मंदिर के पुरोहित लोकेंद्र व्यास ने इस काम को गलत बताया, कहते हुए कि वैदिक परंपरा में भगवान शिव का अभिषेक सात्विक वस्तुओं से किया जाता है, न कि रक्त जैसी तामसिक चीज से।

हिस्ट्री शीटर रह चूका है रौनक गुर्जर

रौनक गुर्जर एक हिस्ट्री शीटर रह चूका है। वह एक समय कुख्यात अपराधी था, जिसने शहर में दहशत फैलाई थी। उसने और उसके गिरोह ने कई अपराध किए, जिनमें गोलीबारी और रंगदारी शामिल थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में उसके पैर में गोली मारी थी। वर्तमान में वह जमानत पर है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago