होम / Ujjain News: LPG गैस सिलेंडर से लिखा ‘जय श्री राम’, 18 लोगों की मेहनत से बनाई आकृति

Ujjain News: LPG गैस सिलेंडर से लिखा ‘जय श्री राम’, 18 लोगों की मेहनत से बनाई आकृति

• LAST UPDATED : January 23, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Ujjain News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल बना हुआ था। जगह जगर कई कार्यकम्र आयोजित किए गए थे। पूरे देश की तरह उज्जैन में भी अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया है। उज्जैन में हुए धार्मिक आयोजनों के साथ एक ऐसा खास आयोजन किया गया, जिसमें 1111 एलपीजी गैस सिलेंडरों से “जय श्री राम” की आकृति का बनाई गई।

सिलेंडर से लिखा जय श्री राम 

बता दें कि एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कछवाय ने जानकारी दी कि ऑल इंडिया भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उज्जैन रीजन के द्वारा पूरे भारत में पहली बार गैस सिलेंडर से भगवान की आकृति बनाई गई है। इस विशाल आकृति को बनाने में 5 घंटे का समय लगा है। इसे बनाने के लिए करीब 18 लोगों की मेहनत लगी है। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर कुछ अलग करने का मन था। इस कारण गैस की टंकियों से इस आकृति का निर्माण कर हमने अपने भाव भगवान श्री राम के चरणों में अर्पित करने के प्रयास किया।

ये भी पढ़े :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox