Ujjain News
India News (इंडिया न्यूज),Ujjain News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल बना हुआ था। जगह जगर कई कार्यकम्र आयोजित किए गए थे। पूरे देश की तरह उज्जैन में भी अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया है। उज्जैन में हुए धार्मिक आयोजनों के साथ एक ऐसा खास आयोजन किया गया, जिसमें 1111 एलपीजी गैस सिलेंडरों से “जय श्री राम” की आकृति का बनाई गई।
बता दें कि एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कछवाय ने जानकारी दी कि ऑल इंडिया भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उज्जैन रीजन के द्वारा पूरे भारत में पहली बार गैस सिलेंडर से भगवान की आकृति बनाई गई है। इस विशाल आकृति को बनाने में 5 घंटे का समय लगा है। इसे बनाने के लिए करीब 18 लोगों की मेहनत लगी है। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर कुछ अलग करने का मन था। इस कारण गैस की टंकियों से इस आकृति का निर्माण कर हमने अपने भाव भगवान श्री राम के चरणों में अर्पित करने के प्रयास किया।
ये भी पढ़े :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…