होम / Ujjain News: युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर की दोस्ती

Ujjain News: युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर की दोस्ती

• LAST UPDATED : January 21, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Ujjain News: ऊज्जैन से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पति से अलग रहने वाली दो बच्चों की मां से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर उज्जैन आने के बाद दुष्कर्म करने वाले युपी के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ साल पहले दोस्ती

बता दें कि देवासरोड नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली 45 साल की टीचर दो बच्चों की मां है। वह अपने पति से अलग रहती है। सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। कुछ साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर ही युपी के सोनभ्रद में रहने वाले नीरज से दोस्ती हो गई। नीरज ने खुद को आईटी इंजीनियर बताकर दोस्ती की। उसने टीचर को भरोसे में लिया और शादी का झांसा देकर मिलने के लिए उज्जैन आ गया। उसने कई दिनों तक टीचर के साथ दुष्कर्म किया।

महिल ने अपनी पहचान छुपाई

जब टीचर को पता चला कि नीरज 11वीं तक पढ़ा है और उम्र में उससे 15 साल छोटा है। उसने अपने साथ गलत होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की। यह मामला महिला थाना पुलिस को सौंपा गया। पुलिस जांच के बाद बीती रात पुलिस नीरज को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया। उसे न्यायालय में पेश किया है। नीरज का कहना था कि महिला ने उससे अपनी उम्र छुपाई थी। वह 2 बच्चों की मां है, यह भी नहीं बताया था। वह रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। जब तक उसे महिला के बारे में सब पता चला है तब तक संबंध बन चुके थे।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox