India News (इंडिया न्यूज़) Ujjain: प्रदेशभर में बदमाशों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है। यहीं हाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी है। यहां पर भी बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर है। बता दें कि देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। जिसके तुरंत बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। साथ ही घटना स्थल पर अधीक्षक सचिन शर्मा भी पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जानकारी दी है कि, हत्याकांड को अंजाम धारदार हथियार दे दिया गया। बदमाशों ने हत्या क्यो की इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार देर रात अपने घर में थे। उसी दौरान अचानक घर में कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। और रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद घटना की जानकारी नरवर थाना में दी गई।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…