होम / Ujjain: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की मांग पर कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नजरबंद

Ujjain: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की मांग पर कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नजरबंद

• LAST UPDATED : December 27, 2022

उज्जैन: मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और भारत जोड़ो यात्री नूरी खान को उनके अमरनाथ एवेन्यू स्थित घर में नजरबंद कर दिया गया। नूरी का आरोप है कि वे बेघर हो रहे लोगों की तकलीफ बताने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहती थीं, लेकिन पुलिस-प्रशासन नहीं चाहता कि वे CM से मिलें।

इसीलिए घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। नूरी खान घर से जैसे ही बाहर निकलती हैं, पुलिस का अमला उन्हें घेर लेता है। इस बिच खींचतान होती है और महिला पुलिस बल कहता है कि CM निकल जाएं, फिर चली जाना।

दरअसल मंगलवार को मुख्यमंत्री उज्जैन शहर में थे | यहाँ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में इन दिनों विश्राम है। यात्रा में शामिल नूरी दो दिन पहले ही घर उज्जैन आई हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox