Umaria Accident
India News (इंडिया न्यूज),Umaria Accident: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। कोतवाली थाना अंतर्गत हवाई पट्टी के पास चंदिया से उमरिया की तरफ जाने वाली अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। इस घटना में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। वाहन में बैठे विपिन सुनील सोनी, विक्की नामदेव, सचिन सोनी, राजकिरण केवट घायल हुए है।
यह बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार राजकिरण केवट को शहडोल जाना था। उनकी ट्रेन उमरिया से थी जिसके कारण सभी साथी उन्हें छोडने आ रहे थे। इस बीच सभी हादसे का शिकार हो गए। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि हाईवे मार्ग पर अचानक जंगली सुअर आ गया था। ड्राइवर ने जंगली सुअर को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच कार अनियंत्रित हो गई और सभी हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बाद सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…