प्रदेश की बड़ी खबरें

Umaria News: उमरिया में चोरी ऊपर से सीनाजोरी, गहने और पैसे चुरा के मालिक को पीटकर चोर हुए फरार

India News MP (इंडिया न्यूज़), Umaria News: उमरिया जिले में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। साथ ही अपराधियों की हिम्मत भी बढ़ती जा रही है, शासन प्रशासन का भय मन से निकल चुका है। दबंग न केवल चोरी-लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि वे लोगों के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है, जहां दबंगों ने एक घर में लूटपाट मचाया और घर के मालिक को लाठी-डंडे से खूब पीटा भी है। मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो चले।

रात के एक बजे की चोरी

मामले में मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव बिजौरी में कल रात लूट की घटना हुई। मौहार टोला इलाके की पानी की टंकी के करीब रहने वाले मायाराम यादव के घर में कुछ अज्ञात चोरों ने शनिवार रात करीब एक बजे लूटपाट की मंशा से धावा बोल दिया। घर में सो रही महिला के गले के हार को बदमाशों ने काटकर निकाल लिया, इसके साथ ही घर में पड़े नकद पैसों के साथ जेवर भी चुरा ले गए।

घायल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

दबंग चोर जब घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी घर के मालिक की हलचल के कारण नींद खुल गई, जिसके बाद मालिक ने चोरों को जोर से आवाज लगाई। सामान्य घटनाओं की तरह चोर आवाज सुनकर भागे नहीं बल्कि उन्होंने घर के मालिक की लाठियों से पिटाई कर दी। बुरी तरह पीटे जाने की वजह से मालिक घायल हो गया। सुबह होते ही पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। वहीं मानपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज करके चोरों की छानबीन शुरू कर दिया है।

Also Read – 

Anubhawmani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago