India News (इंडिया न्यूज), Umaria: एमपी के उमरिया जिले के टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत फसल की देखभाली कर रहे किसान के ऊपर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। किसान गम्भीर रुप से घायल है उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल यह पूरी घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर के बडखेरा गांव की बताई जा रही है।
आपको बता दें कि उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में वन्य जीवों का आतंक लगातार बड़ता जा रहा है। ये मामला मानपुर बफर के ग्राम बडखेरा का बताया जा रहा है, जहां इस पूरे खेत में फसल की तकवारी कर रहे किसान रामकमल के ऊपर अचानक बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। वहीं घायल किसान को नजदीकी मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों सहित अन्य हिंसक वन्य जीवों के आतंक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वन्य जीव रोजाना किसी न किसी ग्रामीण को अपना निशाना बना रहे हैं वन्य जीव प्रबंधन में टाइगर रिजर्व की रणनीति पूरी तरह असफल नजर आ रही है।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…