होम / Umaria: बांधवगढ़ में बाघिन के हमले से महिला की हुई मौत, दूसरी घायल 

Umaria: बांधवगढ़ में बाघिन के हमले से महिला की हुई मौत, दूसरी घायल 

• LAST UPDATED : January 28, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Umaria: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में बाघिन के हमले से सनसनी फैल गई है। टाइगर रिजर्व के पास बाघिन ने एक महिला पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना के वक्त वहां 5 महिलाएं मौजूद थी। जिसमें 3 महिलाएं सुरक्षित थी। घायल हुई महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। ये घटना पनपथा कोर के चंसुरा बीट की है।

मौके पर 5 महिला थी मौजूद 

बता दें कि मृतका की पहचान भूरी बाई कोल के रूप में की गई है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि बाघिन भूरी बाई को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में अंदर की ओर ले गई। जबकि, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल तेरसी बाई कोल घटनास्थल पर ही पड़ी रही। घटनास्थल पर बाकी बची तीन महिलाएं इस हमले में बाल- बाल बची है।

अचानक से किया हमला 

साथ ही यह बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई थी। इस बीच झाड़ियों में छिपी बैठी बाघिन ने उन पर अचानक से हमला कर दिया। बाघिन ने पहले तेरसी बाई पर हमला किया उसके बाद उसने भूरी बाई को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद उसे अपने मुंह में भरकर अंदर की ओर ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। गांव वालों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अभी बाघिन की तलाशा जारी है। किसी और को नुकासन न पहुंचा पाए। ृ

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox