होम / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बल्ले से मारा ऐसा ‘शॉट’, भाजपा कार्यकर्ता को किया घायल!

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बल्ले से मारा ऐसा ‘शॉट’, भाजपा कार्यकर्ता को किया घायल!

• LAST UPDATED : February 16, 2023

रीवा। Jyotiraditya Scindia: रीवा में मध्‍य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। दरअसल मध्‍य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पहुंचे थे।

इस दौरान ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कुछ देर बल्‍लेबाजी भी की। इसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

भाजपा कार्यकर्ता हुआ घायल

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्‍ले से निकली गेंद सिधा जाकर भाजपा कार्यकर्ता के सिर में लगी। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता को सिर में गंभीर चोट आई है और उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार बल्‍लेबाजी करते समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जोरदार शार्ट मारा था। इसी दौरान कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर पर गेंद लग गई। जिसके चलते विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विकास को सिंधिया की गाड़ी से ही संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा गया। जहां उनका इलाज किया गया है। जानकारी मिली है कि विकास को सिर पर 8 से 10 टांके लगे है। घायल विकास को देखने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चिकित्सालय पहुंचे।