होम / MP: केंद्रीय मंत्री ने किये ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में दर्शन, भगवान से सिर्फ मांगने नहीं जाते हैं -केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

MP: केंद्रीय मंत्री ने किये ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में दर्शन, भगवान से सिर्फ मांगने नहीं जाते हैं -केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

• LAST UPDATED : January 13, 2023


सनावद: भगवान से सिर्फ मांगने नहीं जाते हैं। उनके दर्शन से ही हर मनवांछित कामना की प्राप्ति होती है। और तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में पहली बार आकर ऐसी अनुभूति हो रही है। कि आखिर यहां तक क्यों नही आए। वहीं भगवान के दर्शन करने के बाद ही मन में अलौकिक शांति मिली। यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार तीर्थ नगरी ओकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन करने के बाद नगर की अवंति सुतमिल में निरीक्षण के लिए आए थे।

यहां पर उन्हें रिंग फ्रेम खाता ब्लोरूम कार्डिंग खाता मील केटिंग गोशाला में जाकर बारीकी से मजदूरों द्वारा संचालित मिल में चल रहे कार्य को देखा। और मजदूरों से चर्चा की। मिल के जरनल मैनेजर धर्मेंद्र मित्तल में तकनीकी जानकारी देकर केंद्रीय मंत्री को मिल के संचालन के संबंध में अवगत करवाया। श्री कुमार ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र की सरकार लगातार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। और हमारे विभाग के अंतर्गत पिछड़े आदिवासी दिव्यांग एवं अन्य लोगों को विभिन्न योजनाओं के जरिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

आगे भी अन्य तरह की योजनाओं का संचालन कर आमजन को लाभ दिया जाएगा। नगर में संचालित अवंती सुतमिल की कार्यशैली को देखा। यहां पर मजदूर खुद मालिक के साथ परस्पर सहयोग बना कर कार्य कर रहे हैं। जो किसी भी मिल के लिए महत्वपूर्ण बात होती है। और यही एकता किसी भी संस्था को बुलंदी पर लेकर जाती है। मेने देश के अनेक मिल एवं उद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया है। लेकिन नगर की सूत मिल में जिस तरीके से साफ सफाई और श्रमिकों द्वारा मन लगाकर कार्य हो रहा रहा है ।अन्य मिलो की तरह यहां पर अलग माहौल देखने को मिला है।

वही केंद्रीय मंत्री एवं उनकी पत्नी श्रीमती कमल खटीक ने मशीनों से बनने वाले गठान एवं अन्य जगह पर जाकर बारीकी से कार्यो को देखा। वहीं मिल के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने मिल की आगामी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री ने मील में रसायनिक खेती से को भी सराहा और इसके लिए मिल प्रबंधक टीम को बधाई दी। इस दौरान मिल संस्था के सत्यनारायण गोयल कॉपरेटिव विभाग के भूषण जड़े जिला सहकारी बैंक के विपुल केशरे सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं सूतमिल का स्टाफ मौजूद था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox