होम / प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अनोखा अंदाज! दिया स्वछता का संदेश, कचरा देख लगाई झाड़ू

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अनोखा अंदाज! दिया स्वछता का संदेश, कचरा देख लगाई झाड़ू

• LAST UPDATED : September 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Pradyuman Singh Tomar, ग्वालियर: अनोखे और अजीबो-गरीब अंदाज के चलते सुर्खियों में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह का एक बार और अनोखा अंदाज देखनो को मिला। जहां अपनी विधानसभा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी नागरीकों को स्वछता का संदेश दिया और सड़क पर कचरा देख वहां झाडू लगाई।

कचरा देख लगाई झाड़ू

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने सागर ताल रोड़ स्थित रजमन नगर में सड़क पर गंदगी देख अपना काफिला रोका और वहां जाकर सड़क पर कचरा देख  झाड़ू लगाने लगे। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने गंदगी देख नाराजगी जताई जिसके बाद उन्होंने नगर निगम अधिकारियो को फटकार भी लगाई।

चुनाव से पहले सामने आते है ऐसे वीडियो

गौरतलब है कि चुनाव के करीब आते ही ऐसे कई नेताओं और राजनीति से जुड़े लोगों के वीडियो सामने आते रहते है। दूसरी बात यह पहली बार नहीं है, जब प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर अनोखे अंदाज में नजर आए है। इससे पहले भी प्रधुम्न कई बार एसे अलग अंदाज में नज़र आए है।

जैसे  विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भगवान की भक्ति में लीन होना, कभी भजन गाती महिलाओं के साथ झांझ मंजीरे बजाना। तो कभी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए डमरू बजाना और अब सड़क पर झाढ़ू लगाना।

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox