India News (इंडिया न्यूज़), CM Yogi Adityanath, उज्जैन: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन हेतु उत्तरप्रदेश के मुख्मंतरी योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर यानी आज उज्जैन पहुचेंगे। बताया जा रहा है की मदिंर में पूजा के बाद वे नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल श्री भर्तृहरि गुफा भी जाएंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद CM Yogi Adityanath पहली बार बाबा महाकाल की पूजा करने के लिए उज्जैन आए हैं। इसके लिए भर्तृहरि गुफा की गौशाला से गिर नस्ल की गाय का दूध, घी महाकाल मंदिर पहुंचाया जाएगा।
जानकारी मिली है की भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज सीएम योगी का भव्य स्वागत करेंगे। सीएम योगी अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं। तो इसलिए उनका परंपरा के मुताबिक 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें त्रिशुल भेंट किया जाएगा।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ 2016 सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आए थे। यहां आकर वे भर्तृहरि गुफा में ही रुके थे। लेकिन सिंहस्थ 2016 में भर्तृहरि गुफा जब सीएम योगी आए थे। तब वो यूपी के मुख्यमंत्री नहीं थे।
गौरतलब है कि सीएम योगी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी के आने से पूर्व सुरक्षा एजेंसी ने महाकाल मंदिर और भर्तृहरि गुफा पहुंचकर सुरक्षा का जिम्मा ले लिया है।
Also Read: