होम / अरविंद बागड़ी की नियुक्ति पर कटा बवाल, फैसला होल्ड पर

अरविंद बागड़ी की नियुक्ति पर कटा बवाल, फैसला होल्ड पर

• LAST UPDATED : January 24, 2023

इंदौर। Decision on appointment of Arvind Bagdi on hold: शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को लेकर इंदौर के कुछ नेताओं ने इस पर विरोध जताया। जिसके चलते मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दूसरे ही दिन फैसला होल्ड पर रख दिया। बागड़ी ने सोमवार को गांधी भवन पहुंचकर कार्यभार संभाला था, लेकिन शाम को प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का पत्र जारी होते ही वे आधे दिन के शहर अध्यक्ष साबित हुए।

शहर कांग्रेस कमेटी में यह पहली इस तरह की घटना है। जब अध्यक्ष पद की नियुक्ति की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही फैसले को होल्ड पर रख दिया गया।

कांग्रेसियों ने जमकर विरोध

रविवार रात मध्यप्रदेश में कई संगठनात्मक नियुक्तियां की गई थीं और इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विनय बाकलीवाल के स्थान पर अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाया गया था। इस नियुक्ति का कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया था और सोमवार दोपहर इंदौर के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलकर स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें यह नियुक्ति किसी भी हालत में मंजूर नहीं है।

बागड़ी के विरोध में पुतले जलाए

शहर में गांधी भवन पर भी बागड़ी के विरोध में पुतले जलाए गए। हालांकि बागड़ी का कहना है कि उन्होंने आधिकारिक रूप से पदग्रहण कर लिया है और फैसले को होल्ड पर रखने की उन्हें कोई सूचना नहीं है। वहीं पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने दावा किया है कि उन्होंने सोमवार शाम दोबारा अध्यक्ष पद संभाल लिया है।

नेताओं से नजदीकी संबंध का लगाया आरोप

अरविंद बागड़ी सांवेर उपचुनाव में नहीं दिखे। लंबे समय से वे पार्टी के किसी आंदोलन में शामिल नहीं हुए और न ही गांधी भवन पहुंचे हैं। उनके कथित रूप से भाजपा नेताओं से नजदीकी संबंध हैं। ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाना गलत है। जमीनों के विवाद में भी उनका नाम आ चुका है। कमलनाथ से मिलने वालों में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शैलेश गर्ग, अनवर कादरी, अयाज बेग, अनवर दस्तक, दीपू यादव, राजू भदौरिया सहित अन्य नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें: खंडवा में धरनेपर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, गाना गाकर सीएम शिवराज को दी चुनौती

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox