होम / “कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन में पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल”, दो कांग्रेसी गिरफ्तार!

“कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन में पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल”, दो कांग्रेसी गिरफ्तार!

• LAST UPDATED : March 29, 2023

Jail Bharo Movement: देवास में मंगलवार दोपहर कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया। जिसमें पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। इस आंदोलन में जिलेभर के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देवास में जमा हुए थे।

  • प्रधानमंत्री मोदी का आपत्तिजनक फ़ोटो दिखाने पर दो कांग्रेसि गिरफ्तार
  • जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुई FIR

आंदोलन में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ और विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आपत्तिजनक पोस्टर लहराया था।

कोर्ट ने दोनों कांग्रेसियों की जमानत अर्जी की खारिज

जिसकी शिकायत भाजपा नेता शुभम जाधव ने शहर कोतवाली पुलिस से की थी। जिसके चलते पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर लगते ही पूर्व मंत्री व सोनकच्छ से कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा कांग्रेसियों के साथ शहर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएसपी विवेक सिंह चौहान से बातचीत कर दोनों कांग्रेस नेताओं को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। दोनों कांग्रेसियों के खिलाफ धारा 505(1)बी, 505(1)सी, 505(2), 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

“पुलिस भाजपा का हथियार बनकर काम कर रही है”

वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने थाने में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस भाजपा का हथियार बनकर काम कर रही है। ये लोग भूल जाते हैं कि सरकारें बदलती रहती हैं। हमने गांधीवादी तरीके से बात की। उसने दबाव में काम किया। उन्हें 6 महीने बाद पता चलेगा। गलत लोगों के दबाव में आकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। संविधान की शपथ लेने वाले पुलिसकर्मी बाबासाहेब के संविधान की आत्मा पर चोट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देवास के सीएसपी को कायर तक करार कर दिया।

ये भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, गृहमंत्री ने दी जानकारी