होम / Utkarsh aur unmesh utsav: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उत्कर्ष और उन्मेष उत्सव का शुभारंभ

Utkarsh aur unmesh utsav: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उत्कर्ष और उन्मेष उत्सव का शुभारंभ

• LAST UPDATED : August 1, 2023


India News (इंडिया न्यूज़)Utkarsh aur unmesh utsav: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एशिया का सबसे बड़ा उत्कर्ष और उन्मेष उत्सव शुरु होने वाला है। इसका शुभारंभ 3 अगस्त को भोपाल के रवीन्द्र भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस उत्सव का आयोजन 3-5 तक भोपाल में किया जाएगा। यह आयोजन लोक कला, संगीत और साहित्य पर आधारित होगी ।

  • 800 कलाकारों को आमंत्रित किया गया
  • 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से आएंगे कलाकार

फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर प्रसारण

बता दें कि इस कार्यक्रम को काफी भव्य तरीके मनाने की तैयारी की गई है। जिसके लिए देश के 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से लगभग 800 कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का प्रसारण संगीत नाटक अकादमी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल के साथ-साथ संस्कृति विभाग के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा।

पुस्तक मेंला का भी आयोजन

संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पूरेचा ने इस उत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव के तीनों दिन शाम 5 बजे से रविंद्र भवन के सभागार में भारत के लोक नृत्य और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। इससे पहले 2 अगस्त को शाम 7 बजे कला यात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम का पहला दिन शाम 5 बजे से विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही साहित्य अकादमी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Also Read: आदिवासी जननायक की अनदेखी पर गर्माया विवाद