होम / V.D Sharma: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, कांग्रेस पर किया जमकर हमला

V.D Sharma: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, कांग्रेस पर किया जमकर हमला

• LAST UPDATED : August 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), V.D Sharma: आज रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुएं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार के उपलब्धियों को लोगों को याद दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का नाम विदेशों तक रौशन किया है। आयुष्मान कार्ड योजना से लेकर राममंदिर तक की समस्याओं का उन्होंने समाधान निकाला है।

  • मोदी सरकार के उपलब्धियों को गिनवाया
  • जनता को झूठ परोसने का काम किया

सबको जेल की हवा खानी पड़ेगी

इसी के साथ प्रियंका गांधी द्वारा शेयर किए गए भ्रामक पोस्ट को लेकर भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी, कमलनाथ,जयराम रमेश,अरुण यादव समेत उन सबको जेल की हवा खानी पड़ेगी जिन्होंने जनता को झूठ परोसने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उदयपुरा विधानसभा में 51 फीसदी वोट लेकर हम चुनाव जीतेंगे ओर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनायेगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

50 प्रतिशत कमीशन

दरअसल, बीते शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक पोस्ट को शेयर किया था। जिसमें ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फर्जी पत्र सार्वजनिक किया गया है जिसमें कहा गया कि प्रदेश में ठेकेदारों से ’50 प्रतिशत कमीशन’ मांगी जाती है। इसे लेकर प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सरकार पर सवाल उठाया था। अब ये मामला तूल पकड़ती जा रही है।

Also Read:  प्रियंका गांधी के भ्रामक पोस्ट पर सियासत गर्म, “एक्स” से जानकारी लेगी पुलिस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox