प्रदेश की बड़ी खबरें

VD Sharma: कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कहा-पहले माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए

India News (इंडिया न्यूज़), VD Sharma: मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस द्वारा निकाली गई जन आक्रोश यात्रा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ‘माफी मांगो यात्रा’ निकालनी चाहिए। वहीं उन्होंने कमलनाथ को करप्शन नाथ बताते हुए कहा कि करप्शननाथ ने अपनी 15 महीने की सरकार में झूठ बोलकर जो भ्रष्टाचार किए थे, उसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगना चाहिए। इसलिए कांग्रेस को “माफी मांगों यात्रा” निकालना चाहिए।

  • सनातन के खिलाफ घमंडिया गठबंधन
  • इनका मकसद समाज में नफरत फैलाना

देश का बंटाधार कर दिया

पत्रकारों से बातचीत के दौरान वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उपर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। जिसके लिए उन्हें लोगों के बीच जाकर बोलना चाहिए कि अब मैं आपके बीच नहीं आऊंगा। वहीं उन्होंने कमलनाथ पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करप्शननाथ ने अपनी 15 महीने के कार्यकाल में जो झूठ बोला था और जो भ्रष्टाचार किया था, उसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

ए राजा के बयान पर पलटवार

साथ ही उन्होंने उदयनिधि के बाद अब डीएमके नेता व कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री ए राजा द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए अमर्यादित बयान की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। उन्होंने कहा कि सनातन के खिलाफ घमंडिया गठबंधन के नेताओं के शर्मनाक बयानों से यह स्पष्ट है कि इनका एकमात्र मकसद समाज में नफरत फैलाना है। आगे उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति और सत्ता के लालच में विपक्षी दल उस सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं,जो सदियों से मानव कल्याण और विश्व शांति का संदेश दुनियाभर में दे रहा है।जनता यह देख रही है कि कैसे कांग्रेस और उसके साथी दल राजनीतिक लाभ के लिए चुनावी हिंदू बनते हैं। जनता इनको माफ नहीं करेगी।

Also Read: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को आएंगे मध्यप्रदेश, अहिल्याबाई की पालकी यात्रा में होंगे शामिल

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago