होम / वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिर्जव को एमपी का 7वां टाइगर रिजर्व किया गया घोषित

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिर्जव को एमपी का 7वां टाइगर रिजर्व किया गया घोषित

• LAST UPDATED : September 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Veerangana Durgavati Tiger Reserve, भोपाल: मध्य प्रदेश में सागर के नौरादेही अभयारण्य को अब टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। जिसका नाम वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व होगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

ये रिजर्व 1414 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के कोर क्षेत्र में है। जिसमें 925.120 वर्ग किलोमीटर बफर क्षेत्र है।

वीरांगना दुर्गावती बना एमपी का 7वां टाइगर रिर्जव

बता दें की टाइगर रिजर्व में अन्य कोई नया राजस्व क्षेत्र शामिल नहीं है। टाइगर रिजर्व के आस-पास के स्थानीय लोगों पर कोई अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लागू किये जायेंगे। टाइगर रिजर्व में पहले से ही अधिसूचित ईको सेंसेटिव क्षेत्र को शामिल कर दिया गया है। बफर क्षेत्र में नौरादेही और वीरांगना दुर्गावती अभयारण्यों का पहले से अधिसूचित ईको सेंसेटिव जोन और आस-पास के वनक्षेत्र को शामिल किया गया है।

केन्द्र सरकार द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति में अधिरोपित शर्त के पालन में सागर, दमोह और नरसिंहपुर में पहले से अधिसूचित नौरादेही को वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य के क्षेत्र को सम्मिलित किया गया।

यह है MP के 6 टाइगर रिजर्व ?

– कान्हा टाईगर रिजर्व – मंडला/ बालाघाट
बांधवगढ टाईगर रिजर्व – उमरिया
पन्ना टाईगर रिजर्व – पन्ना
– पेंच टाईगर रिजर्व – सिवनी
– सतपुड़ा टाईगर रिजर्व – नर्मदापुरम
– संजय टाईगर रिजर्व – सीधी

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube