प्रदेश की बड़ी खबरें

खरगोन शिव डोले से लौट रहे पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो एसआई सहित आरक्षक की मौत!

India News (इंडिया न्यूज़), Khargone Accident, भोपाल: शुक्रवार को खरगोन में आयोजित सिद्धनाथ महादेव के शिव डोले में ड्यूटी कर वापस सनावद आ रहे थाने के पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो एसआई एक आरक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक आरक्षक और एक नगर सैनिक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।

दो एसआई सहित आरक्षक की मौत

थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन से आ रहे एसआई रमेश भास्करे एसआई विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत अपने अन्य साथियों के साथ सिद्धनाथ के शिव डोले में शामिल होकर रात को खरगोन से वापस सनावद जा रहे थे। वहीं ग्राम बडूद के पहले अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सभी पुलिसकर्मी सवार थे। वहीं दुर्घटना के बाद वाहन में सवार एसआई रमेश भास्करे विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत की घटनास्थल पर मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी आया सामने

वहीं घटना में शामिल आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल को गंभीर हालत में रेफर किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सनावद जाकर थाना प्रभारी निर्मलकुमार श्रीवास से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वही घटनास्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में घटना का एक वीडियो सामने आया। जिसमें सड़क से निकलते अन्य वाहन को बचाने में पुलिसकर्मियों का वाहन वहां खड़े वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago