ट्रेंडिंग न्यूज़

Vice President in MP: उप राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश में आगमन, गार्ड आफ आनर से किया गया सम्मानित

India News (इंडिया न्यूज़),Vice President in MP: मध्यप्रदेश के जबलपुर में भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक का आगमन हुआ है। जगदीप धनखड़ शाम लगभग साढ़े चार बजे अपने विशेष विमान से जबलपुर के डुमना हवाई पहुंचें। जहां पर अतिथियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही उप राष्ट्रपति को गार्ड आफ आनर दिया गया। यहां से उप राष्ट्रपति सीधे नर्मदा की सौंदर्यता और संगमरमरी वादियों के मनमोहक दृश्य का आनंद उठाने के लिए भेड़ाघाट रवाना हो गए।

नर्मदा आरती में होंगे शामिल

बता दें कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भेड़ाघाट मे धुंआधार और मां नर्मदा के विहंगम दृश्य का लुफ्त उठाया है। बताया जा रहा है कि उप राष्ट्रपति के अलावा मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रिगण जबलपुर के गौरीघाट में मां नर्मदा की संध्या आरती का हिस्सा बनेंगे।

योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन

जगदीप धनखड़ का आज जबलपुर में ही रुकने की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि कल आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने के लिए उप राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश में आगमन हुआ है। आज रात भर विश्राम करने के बाद वे कल सुबह गैरिसन मैदान पर आयोजित मुख्यकार्यक्रम का हिस्सा बनेंगें।

Also Read:प्रोजेक्ट चीता पर लगा ग्रहण..जानें क्या है वजह

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago