विदिशा के सिरोंज कुरवाई हाईवे पर घटवार गांव से एक ख़बर मिली है जिसमें बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण एक बस और पिकअप में टक्कर हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 23 लोग घायल हो गए हैं। साथ ही साथ बता दें कि इस घटना में एक की मौत की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग बराती में जा रहे थे। जिसमें बीच रास्ते में ये दुर्घटना हो गई।
बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक 4 लोगों को सिर में गहरी चोट आई है। इन लोगों की हालात बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिसके कारण उन्हे विदिशा भेजा गया है। हालांकि बाकी लोगों को कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कुरवाई थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई है। जिसमें 23 लोग घायल हुए है। साथ ही साथ एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विधायक हरि सिंह सप्रे कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का जायजा लिया है।
ये भी पढ़े- पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…