होम / Vidisha Accident: विदिशा में हादसा! बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Vidisha Accident: विदिशा में हादसा! बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

• LAST UPDATED : January 9, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Vidisha Accident: विदिशा जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आाया है। मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें गांव खेराई निवासी 2 लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर घायल है। मृतक मोटरसाइकिल से ग्राम कोलिंजा से खेराई जा रहे थे, उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और वहां से भाग गयाा।

ये है पूरा मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार गए थे। जिसमें से रिंकू अहिरवार, प्राण सिंह अहिरवार और रिंकू की मां कृष्णबाई कोलिंजा से अपने गांव खेराइ जा रहे थे। तभी सुबह करीब 6 से 7 के बीच ताज खजूरी के पास मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारता हुआ निकल गया। सभी घायलों को पहले नटेरन अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर रिंकू और प्राण सिंह को मरा हुआ घोषित कर दिया।

रिंकू की मां कृष्णा बाई को घायल अवस्था में विदिशा रेफर कर दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगा है। इस हादसे की वजह से सुबह का कोहरा भी माना जा रहा है। नटेरन थाना पुलिस ने नटेरन के अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox