होम / विदिशा: भाजपा विधायक ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा, कहा-अब सामान्य आदमी की जिंदगी जीना है

विदिशा: भाजपा विधायक ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा, कहा-अब सामान्य आदमी की जिंदगी जीना है

• LAST UPDATED : April 26, 2023

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज): विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से विधायक उमाकांत शर्मा ने पुलिस महानिरक्षक को पत्र लिखते हुए कहा है कि उनकी सरकारी सुरक्षा वापस ले लिया जाए। इंडिया न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैने सरकारी सुरक्षा लौटा दिया है।अब मैं सामान्य आदमी की जिंदगी जी पाउंगा।

  • कुछ दिनों पहले बताया था जान का खतरा
  • सुर्खियों में रहते हैं विधायक जी

कुछ दिनों पहले बताया था जान का खतरा

विधायक उमाकांत शर्मा ने कुछ दिनों पहले खुद के जान का खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके जान को बिल्डर, राजनीतिक विरोधी, माफियाओं से खतरा है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी हत्या भी हो सकती है। जिसके लिए उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी।

सुर्खियों में रहते हैं विधायक जी

विधायक उमाकांत शर्मा हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर कभी अपने हरकतों को लेकर सुर्खियां बटोरतें हैं। कुछ समय पहले उनका साड़ी पहनकर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उससे पहले उनका कई बयान लोगों के बीच वायरल हुआ है।

ये भी पढ़े- कब्रिस्तानों की चोरी मामले में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया बयान