विदिशा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से किसानो के खाते में सम्मान निधि डाली। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। लाडली बहना योजना के संबंध में जानकारी दी और करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं किया लोकार्पण
विदिशा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवीन अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 80 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से सम्मान निधि डाली और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के 24 लाख 94 हजार से ऊपर राशी के स्वीकृति पत्रों का हितग्राहियों को वितरण कर 80 करोड़ 97 लाख 21 हजार की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।
लाडली बहना योजना के संबंध में दी जानकारी
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की 8 माचऀ से योजना के फामऀ भरना शुरू होगे इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर वडा हमला वोलते कहा की कमलनाथ सरकार ने गरीबों की योजनाए बंद कर दी थी किसानों को कांग्रेस ने डिफालटर बना दिया था। सवा साल के कायऀकाल में फसलों के नुकसान पर कमलनाथ ने कुछ नहीं दिया लेकिन हमारी सरकार किसानों के साथ खडी है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल किया संबोधित
कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर भोपाल एवं सागर संभाग के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। तो वहीं उज्जैन संभाग के लोग कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े इससे पहले विदिशा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मौके पर यह लोग रहे मौजुद
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शमाऀ, सांसद रमाकांत भागऀव, विधायक श्रीमती लीना जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन, विधायक उमाकांत शर्मा, विधायक हरि सिंह सप्रे, विधायक राजश्री सिंह, भोपाल संभाग आयुक्त माल सिंह भयडिया, आईजी इरशाद वली, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…