होम / Vikram Samvat started: शिप्रा नदी के राम घाट पर हुआ नव वर्ष का शंखनाद

Vikram Samvat started: शिप्रा नदी के राम घाट पर हुआ नव वर्ष का शंखनाद

• LAST UPDATED : March 22, 2023

उज्जैन। Vikram Samvat started: देशभर में आज हिंदू नववर्ष मनाया जा रहा है। विक्रम संवत के नाम से मनाए जाने वाले इस नववर्ष की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से हुई। इसलिए यहां इसका विशेष महत्व है। मां शिप्रा के तट से मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू धर्म के नववर्ष की शुरुआत की गई।

  • शिप्रा नदी के राम घाट पर हुआ नव वर्ष का शंखनाद
  • विक्रम संवत कि हुई शुरुआत
  • विक्रमादित्य ने हिन्दू धर्म का बनवाया था कलैण्डर

पांडेय पुजारियों के साथ लोगों ने यहां सूर्य देव को अर्घ्य देकर नववर्ष की शुरुआत की। महिलाओं ने राम घाट पर शंखनाद कर सूर्य देव की पूजा की।

यह भी पढ़ें: Navaratri: चैत्र नवरात्रि पर्व पर शक्तिपीठ माता हरसिद्धि मंदिर में लगाग भक्तों का तांता

विक्रमादित्य ने हिन्दू धर्म का बनवाया था कलैण्डर

विक्रम संवत के रूप में मनाए जाने वाले हिन्दू धर्म के नववर्ष का उज्जैन में विशेष महत्व है। विक्रम संवत की शुरुआत राजा विक्रमादित्य के नाम से हुई थी। उज्जैन काल गणना का केन्द्र होने तथा यहाँ से कर्क रेखा गुजरने के कारण राजा विक्रमादित्य ने यहाँ हिन्दू धर्म का कलैण्डर बनवाया था।

सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शिप्रा नदी में लगा लोगों का जमावड़ा

उज्जैन विक्रमादित्य की नगरी होने के कारण यहां विक्रम संवत विक्रमोत्सव के रूप में प्रारंभ होता है। शिप्रा नदी में आज सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है। यहां पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ ही मां शिप्रा की आरती के बाद पूजा का सिलसिला जारी है। आज सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शिप्रा नदी में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: प्रदेश भर में आज मनाया जा रहा चैत्र नवरात्रि पर्व, प्राचीन माँ शारदा देवी में श्रद्धालुओं का लगा तांता

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube