होम / Viral: इस किले में झूठ बोलना है मना, इस तरह खुल जाता है राज

Viral: इस किले में झूठ बोलना है मना, इस तरह खुल जाता है राज

• LAST UPDATED : April 3, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Viral: अयोध्या का लक्ष्मण किला एक ऐसा मंदिर है, जहां अगर झूठी कसम खाई जाए तो झूठ ज्यादा दिन टिक नहीं पाता। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में ऐसी दैवीय शक्तियां हैं जो झूठ बोलने वाले व्यक्ति को किसी न किसी तरह से परेशान कर देती हैं। इससे झूठ बोलने वालों की पोल खुल जाती है। लक्ष्मण किला वही स्थान है जहां लक्ष्मण जी ने श्री राम द्वारा दिये गये वचन का पालन करते हुए सरयू में अपना शरीर त्याग दिया था।

लक्ष्मण जी ने छोड़ा था अपना शरीर

इसी स्थान पर लक्ष्मण जी ने अपना शरीर छोड़ा था और शेष अवतार लिया था। आचार्य पीठ लक्ष्मण किला मंदिर के पदाधिकारी सूर्य प्रकाश शरण का कहना है कि यह जमीन स्वामी युगलानंद शरण महाराज को अंग्रेजों ने दी थी। जिस पर 1825 में रीवा (मध्य प्रदेश) के दीवान ने एक भव्य मंदिर बनवाया। यह लक्ष्मण किला मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ। यह रसिक उपासना की प्राचीनतम पीठ है। यहाँ वे सीता के पति, सखियों के जीजा और जगत के स्वामी हैं।

सखियां गाती हैं विवाह का गीत

हर साल विवाह उत्सव के दौरान जनकपुर की सखियां अयोध्या आती हैं और विवाह गीत गाती हैं। इनकी पूजा में शृंगार का विचार प्रमुख रहता है। यहां भगवान श्रीराम का बाल स्वरूप भी विद्यमान है। श्रृंगार के बाद भगवान राम को दर्पण दिखाने की परंपरा है। यहां किशोरी जी और लक्ष्मण जी की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox