होम / Viral: अजब- गजब शौक, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा रहे चोर 

Viral: अजब- गजब शौक, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा रहे चोर 

• LAST UPDATED : April 16, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),Viral: प्रदेश के जबलपुर से अजब गजब खबर सामने आई है। जबलपुर में इन दिनों अंडरगारमेंट्स चोर गैंग का आतंक फैला हुआ है। यह अंडरगारमेंट्स चोर गिरोह शहर से लेकर गांव के इलाकों में घूमकर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है। अंडरगारमेंट्स की चोरी से परेशान एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने अंडरगारमेंट्स चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। विजयनगर इलाके में अंडरगारमेंट्स चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ऐसे चुराता महिलाओं के अंडरगारमेंटस

शहर में इन दिनों अंडरगारमेंट्स चोरी होने की अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं। चोरों का एक गिरोह अलग-अलग जगहों पर घूमकर अंडरगारमेंट्स चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। अंडरगारमेंट्स की चोरी से परेशान लोगों ने अब अपने घरों के बाहर कपड़े सुखाना बंद कर दिया है। चोरी से परेशान एक गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। SP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि चोर ने पूरे मामले में दिलचस्प खुलासा किया है। उसने बताया कि वह अंडरगारमेंट्स चुराने के बाद उन्हें फाड़कर फेंक देता है।

बरामद हुए चोरी के कपडे 

बता दें कि शिकायतकर्ता महिला सुनीता कोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक चोर से परेशान थी। उसने एक ही रात में कई घरों में चोरी की है। कपड़े चुराने के बाद ये चोर उन्हें फाड़ देता है। महिला के साथ कुछ अन्य ग्रामीण भी शिकायत करने थाने पहुंचे। गाांव वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस से चोर को पकड़ने की गुहार लगाई। ग्रामीण की शिकायत पर पनागर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोर के पास से चोरी के कपडे बरामद कर लिए है।

CCTV फूटेज आया सामने

ऐसा ही मामला विजयनगर थाना से आया है। यहां से अंडरगारमेंट्स चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक नकाबपोश चोर घूम रहा है और रेकी कर रहा है। विजयनगर इलाके के रहने वाले कल्पित सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आता है और घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुरा लेता है।

ये भी पढे़ं :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox