होम / VIRAL VIDEO : रात में युवक की रजाई में घुस गया कोबरा

VIRAL VIDEO : रात में युवक की रजाई में घुस गया कोबरा

• LAST UPDATED : November 2, 2022
VIRAL VIDEO : नरसिंहपुर के सिंरोजा गांव में एक शख्स के रजाई में कोबरा सांप घुस गया । गनीमत यह रही कि उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। जब उसे बिस्‍तर में गुदगुदी हुई। तब उसे सांप के होने का एहसास हुआ। इससे बाद वह घबराकर उठा और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह सर्प विशेषज्ञ ने आकर पांच फीट के कोबरा प्रजाति का सांप पकड़ा। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस युवक का नाम गोविंद प्रजापति बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गोविंद किराये के मकान में रहता हैं। वह यहां एक निजी कालेज के मैस में कार्य करता है। दीपावली की छुट्टी पर गोविंद अपने गांव गया था। वहीं दस दिन से कमरे में बिछे बिस्तर में वह जाकर रात में सो गया। इसी बीच आधी रात उसे रजाई के अंदर सांप घुस आया था। वह उस कमरे को बंद कर दूसरे कमरे में सो गया। वहीं सुबह होने पर तत्काल उसने सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को इसकी सूचना दी। अकील बाबा ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप है। इसके डसने से चंद ही सैकड़ों में ही इंसान की मौत हो जाती है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox