Viral Video: एक बार फिर गढ़कुंडार किले पर 2 पक्षों में मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

इंडिया न्यूज, निवाड़ी (Niwari – Madhya Pradesh)

Viral Video: मकर संक्रांति पर्व पर लोग घर से घूमने के लिए निकलते हैं। त्योहार का लुप्त उठाते हैं। हसी खुशी उसे सबके साथ मिलकर मनाते हैं। साथ ही इस दिन लोग धार्मिक स्थान एवं ऐतिहासिक स्थानों पर जाकर घूमते हैं। उसी प्रकार गढ़कुंडार की विख्यात गिद्धवाहिनी देवी और गढ़कुंडार किले पर दूर-दूर से लोग आकार घूमते नजर आते हैं।

इसी कड़ी में अब उसी प्रकार घूमने आए बाहर के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चलने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपकों बताते चलें, कि निवाड़ी जिले के गढ़कुंडार में स्थित विख्यात किला परिसर में नए साल के पहले दिन ही पुलिस की निष्क्रियता के चलते जमकर मारपीट हुई थी।

उसी प्रकार मकर संक्रांति के दिन भी जमकर लाठी-डंडे चले हैं। जानकारी मिली है, कि फरियादी राम प्रकाश श्रीवास ने सेंदरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें सकूली निवासी धीरू ,रोहित व दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने धारा 323 294 506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी कड़ी में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है, कि वहां पुलिस मौजूद क्यों नहीं थी। अगर पुलिस वहां मौजूद होती तो शायद प्रशासन के डर से ही दोनों गुटों के बीच झगड़ा नहीं होता।

गौरतलब है, कि मध्यप्रदेश में किसी को पुलिस का डर अब रहा ही नहीं है। प्रदेश के लोग छोटी-छोटी बातों पर मार- पीट पर उतर आते है। जरा सा भी खौफ नहीं है, कि उनकी इस मार-पीट से किसी की जान भी जोखीम में पड़ सकती है। यहांतक की वह खुद भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, कि कैसे सरेआम दोनों गुट एक- दुसरे पर लाठी डंडे बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़े: MP: बाघों को बचाने के लिए पन्ना कलेक्टर की पहल, बाघों की मौत के बाद उठाया सख्त कदम

Connect With Us : Twitter Facebook

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago