प्रदेश की बड़ी खबरें

Health Tips : बारिश के पानी में करते हैं मस्ती तो सावधान! हो सकती है खतरनाक बीमारियां

India News MP (इंडिया न्यूज़), Health Tips: पिछले कुछ महीनो में पूरे भारत में भीषण गर्मी का मौसम रहा, लेकिन अब गर्मी का मौसम खत्म हो चुका है और मानसून का सुहावना मौसम आ गया है। मानसून के आने की वजह से देश भर के कई इलाकों में खूब बारिश हो रही है, साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बारिश का यह मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर आता है।

मॉनसून सीजन में पानी की वजह से होने वाली बीमारियों में बढ़ोतरी होती है। डेंगू मलेरिया कॉलरा जैसी बीमारियों के केस इस सीजन में ज्यादा सामने आते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बीमारियां है जिनसे मानसून के सीजन में आपको बच के रहना है?

मच्छर के काटने से खतरा

बारिश का मौसम में घर के आसपास बारिश का पानी जमा हो जाता है। जिसमें डेंगू, मलेरिया की बीमारी पैदा करने वाले मच्छर जन्म लेते हैं। बारिश के पानी में लेडिस मच्छर पैदा होते हैं। इनके काटने से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी होती है। समय पर इलाज न करने से डेंगू से मृत्यु भी हो सकती है। ज्यादा दिनों के लिए हाई फीवर, प्लेटलेट कम होना और शरीर में लाल दाने होना डेंगू के लक्षण माने जाते हैं।

पानी के जमाव से एक और गंभीर बीमारी जन्म लेती है जिसका नाम मलेरिया है। मलेरिया फीमेल एनोफिलीस मॉस्किटो के काटने से होता है। मलेरिया के लक्षणों में ज्यादा देर तक बुखार, ठंड लगना और कमजोरी शामिल है। यह लक्षण शरीर में देखते ही तुरंत सावधान हो जाएं और डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

गंदा पानी पीना बढ़ा सकता है खतरा

बारिश के मौसम में नल में आने वाला पानी भी कई बार दूषित होकर आता है। ऐसे में दूषित पानी पीने से कॉलरा जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर, लूज मोशन और मांसपेशियों में दर्द होना के संकेत हो सकते हैं। कॉलरा से बचाव के लिए साफ पानी या पानी को उबालकर पीना चाहिए। साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया से होने वाली टाइफाइड बीमारी भी बारिश के पानी से हो सकती है।

टाइफाइड बीमारी के संकेतों में गला खराब होना, सिर दर्द और कमजोरी शामिल है। इससे बचाव के लिए साफ पानी पिए और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। मौसम के बदलने और बारिश के पानी में भीगने से 5 से 7 दिनों के लिए वायरल फीवर भी हो सकता है। बारिश के पानी में भीगने से खुद को बचाकर, इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

Also Read:

Anubhawmani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago