होम / Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

• LAST UPDATED : June 16, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। इसी के चलते मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही मानसून की एंट्री में थोड़ा विलंब हो सकता है।

इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं संभव

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के शहडोल, मैहर, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगर मालवा, विदिशा, राजगढ़, नरसिंहपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

लू का अलर्ट जारी

इधर, प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। छतरपुर, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना जिला में लू चल सकती है। वहीं, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और उमरिया जिलों में गर्म रात रहने का अनुमान जताया गया है।

मानसून की एंट्री में होगा विलंब

मौसम विभाग ने बताया कि तय तारीखों से मानसून की एंट्री में 2-3 दिन के विलंब की संभावना है। प्रदेश में दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं, जिसके कारण दक्षिणी क्षेत्रों में तेज हवाएं और बारिश की स्थिति बनी हुई है।

इस प्रकार मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज के चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देना होगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox