होम / बारिश पर लगा ब्रेक, सितंबर के पहले सप्ताह में एक बार फिर बारिश की संभावना

बारिश पर लगा ब्रेक, सितंबर के पहले सप्ताह में एक बार फिर बारिश की संभावना

• LAST UPDATED : August 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update: एमपी में कई दिनों से बारिश का दौर रुका हुआ है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि सोमवार की भोपाल का उच्चतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे भी तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। इस कारण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रविवार से सोमवार मौसम विभाग के अनुसार नई मौसम प्रणाली सक्रिय होने से मानसून की गतिविधियां एक-दो सितंबर तक बढ़ेगी और वर्षा का दौर फिर शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण प्रदेश के पश्चिम उत्तर हिस्से में तेज हवा चल रही है।

कुछ जिलों में समान्य से कम बारिश

कुछ जिले छोड़कर सभी जगह सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अच्छी वर्षा नहीं होने की वजह से कई जिलों में वर्षा का कोटा पूरा नहीं हो सका है। चंद जिलों को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा नरसिंहपुर जिले में हुई है। यहां अब तक का आंकड़ा 41 इंच के पार पहुंच गया है, जबकि दूसरे नंबर पर सिवनी जिला

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox