देश

Karnataka exit poll 2023: किसकी जीत किसकी हार, एग्जिट पोल से जानें कर्नाटक चुनाव के हाल

India News(इंडिया न्यूज),Karnataka exit poll 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो चुका है। 13 मई को इसकी मतगणना की जाएगी। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टीयां जीत का दावा कर रही है। अब इस रेस में कौन आगे और कौन पीछे है इसका परिणाम आना शुरु हो गया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज का एग्जिट पोल सामने आ चुका है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं। बहुमत पाने के लिए 113 सीटों पर जीत जरुरी है। अगर एग्जिट पोल की बात करें तो इसके अनुसार कांग्रेस पार्टी(CONG) को 107 – 121 सीटें आ सकती है। वहीं सर्वे के अनुसार बीजेपी(BJP) को 77 – 91 सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है। तीसरी मुख्य राजनीतिक दल जेडीएस(JDS) को 20 – 28 सीटें प्राप्त हो सकती है।

  • 6 रीजन के एग्जिट पोल
  • 13 मई को मतगणना

कांग्रेस की बढ़त

सर्वे के अनुसार कांग्रेस पार्टी को बेंगलोर, सेंट्रल कर्नाटक, और ओल्ड मसूरी में भारी बढ़त मिली है। बेंगलोर की 32 सीटों में कांग्रेस पार्टी को 18, बीजेपी को 12 जबकि जेडीएस को 2 सीटें मिल रही है। वहीं कर्नाटक सेंट्रल की 35 सीटों में कांग्रेस को 20, बीजेपी को 14 और जेडीएस को 1सीटें प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ओल्ड मसूरी की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी की सफाया कर दिया है। कुल 55 सीटों में कांग्रेस पार्टी को 27 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रहा है। वहीं जेडीएस इस क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ सकती है। सर्वे के अनुसार इस क्षेत्र मे जेडीएस को 20 सीटें प्राप्त हो रही है। हैदराबाद कर्नाटक की बात करें 31 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को 20 में जीत मिल रही है। वहीं बीजेपी को 9 सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है।

बीजेपी की बढ़त

बीजेपी कोस्टल कर्नाटक में अपनी बढ़त बनाती नजर आ रही है। यहां की 21 सीटों पर बीजेपी को 18 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस पार्टी को केवल 3 सीट प्राप्त हो रही है।

कहां कीसकी बढ़त

BENGALURU : 32/224 BJP : 12 CONG : 18 JDS : 02 OTH : 00
CENTRAL KARNATAKA: 35/224 BJP : 14 CONG : 20 JDS : 01 OTH : 00
OLD MYSURU : 55/224 BJP : 07 CONG : 27 JDS : 20 OTH : 01
HYDERABAD KARNATAKA : 31/224 BJP : 09 CONG : 20 JDS : 01 OTH : 01
COASTAL KARNATAKA : 21/224 BJP : 18 CONG : 03 JDS : 00 OTH : 00

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago